फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ATM vacant, rush crowd in branches

एटीएम खाली, शाखाओं में उमड़ी भीड़

Tue, 10 Apr 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ATM vacant, rush crowd in branches
नकदी की किल्लत के चलते सुबह से ही लगी बैंकों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जिले में नकदी की समस्या गहराती जा रही है। इस कारण जिले के करीब 50 से अधिक एटीएम बंद हो गए हैं। नकदी निकासी के लिए बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, नकदी की कमी के चलते एसबीआई समेत अन्य बैंकों में निकासी की लिमिट जारी है।

विज्ञापन


जिले में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के पांच दर्जन से अधिक एटीएम हैं। इन दिनों जिले में नकदी का संकट गहराया हुआ है। बैंकों के पास नकदी की कमी होने से एटीएम खाली हो गए हैं। जिले के चार दर्जन से अधिक एटीएम ठप पड़े हैं। एसबीआई समेत अन्य सरकारी और निजी बैंकों ने खाली एटीएम पर ताले डाल दिए हैं। लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, एटीएम बंद होने से बैंक शाखाओं पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी एटीएम बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक शाखाओं ने सुरक्षा के मद्देनगर एटीएम पर ताले डाल दिए। ओबीसी, सेंट्रल, एक्सिस, आईडीबीआई आदि बैंकों के एटीएम में नकदी थी। इन एटीएम पर दोपहर तक घंटों तक लंबी लाइन लगी रही। बाद में ये भी खाली हो गए। धारचूला के दीपक धामी ने बताया कि इलाज के सिलसिले में पिथौरागढ़ आए थे। दवा खरीदने के लिए किसी भी एटीएम में नकदी नहीं मिली। पिथौरागढ़ के गोविंद रावल ने बताया कि बच्चों की किताबें खरीदनी हैं, लेकिन किसी भी एटीएम में नकदी नहीं मिली। बाद में बैंक में लंबी लाइन लगाकर पासबुक से नकदी निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट में नकदी का संकट
झूलाघाट। नकदी न होने से झूलाघाट एसबीआई का एटीएम एक सप्ताह से बंद पड़ा है। बैंक से भी 10 हजार रुपये तक ही रकम मिल रही है। झूलाघाट कस्बे में एसबीआई और ग्रामीण बैंक की शाखाएं है। रकम की कमी होने से एटीएम बंद पड़ा है। बैंकों से रकम निकासी न होने से ग्राहक परेशान हैं। एसबीआई के शाखा प्रबंधक कमलेश जोशी का कहना है कि बैंक के पास अगले दो दिनों के लिए ही कैश उपलब्ध है।

गंगोेलीहाट के बैंकों में भी धन की कमी
गंगोलीहाट। बैंकों में धन की कमी से एटीएम पैसा नहीं उगल रहे हैं। बैंकों से कम रकम मिलने से ग्राहक परेशान हो गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक से केवल 10 हजार रुपये मिल पा रहे हैं। ग्रामीण बैंक ग्राहकों को मात्र 2000 रुपये दे रहा है। नकदी की कमी होने से जिला सहकारी बैंक की शाखा में लेनदेन पूरी तरह ठप है।


बैंकों में नकदी की कमी से एटीएम नहीं भर पा रहे हैं। एक-दो दिन के भीतर रिजर्व बैंक से नकदी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद समस्या दूर हो जाएगी। -प्रवीण सिंह, लीड बैंक अधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed