फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ateck by Leopard

डूंगरी गांव में बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ateck by Leopard
थल के डूंगरी गांव में हमले में घायल बुजुर्ग का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। डुंगरी गांव में तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर पहुंचाया गया। दिनदिहाड़े हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डुंगरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह मेहता (57) बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घर से बाजार आ रहे थे। इसी दौरान घर से 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में छिपे तेंदुए ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया। इस कारण वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहीं महिलाओं ने भी शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वहां दो तेंदुए थे। गांव के ही कुंवर सिंह और वीरेंद्र सिंह ने घायल राजेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर पहुंचाया। बताया कि घायल राजेंद्र के सिर, पीठ और पैरों में गहरे घाव हुए हैं। उनकी नाक में दो और पैर में छह टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह मारु ने बताया कि घायल राजेंद्र की हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह ने मेहता ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।
बड़ौली में एक व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे बड़ौली गांव में दो माह बाद फिर से तेंदुए की दहशत है। गांव के प्रेमबल्लभ भट्ट 15 फरवरी को शाम चार बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर पानी की लाइन चेक कर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक सामने आया तेंदुआ उन पर झपटा तो प्रेमबल्लभ ने हाथ में पकड़े पाइप रिंच को हवा में लहरा दिया। इस कारण तेंदुआ भाग गया।

गांव के हिमांशु भट्ट ने भी बुधवार शाम दोबारा उसी स्थान पर तेंदुआ देखा। पिछले साल अगस्त से अक्तूबर तक भी यहां लगातार तेंदुए की दहशत रही। तब इस इलाके में तेंदुए ने एक युवक और अक्तूबर में महिला को मार दिया था। तब सितंबर और नवंबर में पश्चिमी यूपी के शिकारी सैय्यद बिन हादी यहां तैनात रहे। उन्होंने तेंदुए को मारकर लोगों को राहत पहुंचाई थी। इसके बावजूद दोबारा तेंदुआ दिखने से बड़ौली, पौंण, पपदेव, हुड़ेती, बजेटी के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed