फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aspataal kee laaparavaahee se korona aur do logon kee maut

पिथौरागढ़ में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने पर अस्पताल सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
aspataal kee laaparavaahee se korona aur do logon kee maut
पिथौरागढ़। यहां के बैंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल ने कोरोना टेस्ट कराए बगैर दो मरीजों का कई दिन इलाज किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों मरीजों की एंटिजन जांच की गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के आधे घंटे बाद ही एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार को दूसरे मरीज ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत, सीएमओ ने बताया कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को निजी अस्पताल को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल प्रबंधन मरीजों का उपचार करता रहा और उनकी कोरोना जांच नहीं कराई। जब दोनों मरीजों की हालत गंभीर हो गई तो निजी अस्पताल ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट होनी है। ऐसे में उपचार का ब्योरा लिया जाना जरूरी है। निजी अस्पताल प्रबंधन से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को दिए गए उपचार की रिपोर्ट जांच कमेटी को देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अस्पताल में इस तरह के गंभीर मरीज आते हैं तो उनकी कोरोना जांच करानी जरूरी है। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषागार और आपदा कर्मी कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़। जिला कोषागार और आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर कोषागार और आपदा प्रबंधन में कार्यरत कर्मियों के सैंपल कोरोना जांच को लिए भेजे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए दोनों विभागों को दो दिन के लिए बंद रखा गया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को कोषागार और आपदा प्रबंधन विभागों को खोल दिया जाएगा। वहीं कोषागार में दो बार पूर्व में कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed