{"_id":"66dde69c66d39f46730da027","slug":"askot-kalapani-walking-route-surrounded-by-bushes-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117679-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झाड़ियों से घिर गया अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झाड़ियों से घिर गया अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग
Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों से पटा अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग खोलिया गांव और देवल के बीच झाड़ियों से घिर गया है। स्थिति यह है कि झाड़ियों की वजह से दो मीटर चौड़ा मार्ग केवल दो फुट का रह गया है।
इस मार्ग से स्थानीय गांवों के साथ ही प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चे भी आवागमन करते हैं। झाड़ियों से सांप, जंगली बिल्ली और सियार निकल रहे हैं। तेंदुए का भय भी बना है। देवल और खोलिया गांव की प्रधान आशा पाल, हेमा कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पाल, तनुज पाल, सुंदर सिंह, हरि राम ने बताया कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। विभाग को सूचित करने के बावजूद मार्ग से न तो झाड़ियां हटाई जा रही हैं और न ही मरम्मत की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगत सिंह बोरा ने बताया कि शीघ्र ही मार्ग से झाड़ी हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद