फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashtami, Navami to the crowd in temples

अष्टमी, नवमी को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sun, 25 Mar 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ashtami, Navami to the crowd in temples
पिथौरागढ़ के उल्का देवी मंदिर में भजन गाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि एक होने से मंदिरों में लोगों का काफी जमावड़ा रहा। मंदिरों के साथ ही घरों में भी कन्या पूजन के कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, कामाक्षा देवी मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, गुरना देवी, कनालीछीना के जयंती मंदिर, गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर, चामुंडा, शीतला, अंबिका, वैष्णवी, क्षमा, बेड़ीनाग के त्रिपुरासुंदरी, कोटगाड़ी मंदिर में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। महाष्टमी के अवसर हाट कालिका के दरबार में मेला लगा। शयन आरती के बाद मंदिरों के कपाट बंद हुए।
विज्ञापन


नाचनी। नवरात्र अष्टमी पर होकरा माता के दरबार में लगने वाले मेले में दूर-दूर से लोग पहुंचे। दर्जनों पंडितों ने दुर्गा शप्तशती का पाठ किया। मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी ने पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट। आंकोट भगवती मंदिर में भारी संख्या में लोगों ने देवी के दर्शन किए। आंकोट के भगवती मंदिर के कपाट मंदिर के इतिहास में इस नवरात्र में पहली बार खुले हैं। इससे पहले मंदिर के कपाट केवल पूर्णिमा को खुलते थे। अब हर साल नवरात्र पर भी मंदिर के कपाट खुलेंगे। नवमी तिथि पर डीडीहाट के लोनिवि परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में कन्यापूजन हुआ।

अस्कोट। खोलियागांव के हुस्केर देव मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्याओं और बटुक भैरवों की पूजा की गई। पंडित मोहन चंद्र ओझा ने मुख्य यजमान कुंवर बहादुर पाल, उनकी पत्नी विमला पाल के हाथों धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। हुस्केरदेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह पाल आदि मौजूद थे। मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत ने पूजा, अर्चना संपन्न कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed