फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asha Facilitator roared on the demand of declaring her as a contract worker in pithoragarh

Pithoragarh Protest: संविदा कर्मी घोषित करने की मांग पर गरजीं आशा फैसिलिटेटर, मांगा पूरे महीने का मानदेय

Mon, 14 Oct 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

संविदा कर्मी घोषित करने, पूरे महीने का मानदेय देने की मांग पर आशा फैसिलिटेटर ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनसे पूरे महीने काम कराया जा रहा है लेकिन मानदेय सिर्फ 20 से 25 दिन का दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Asha Facilitator roared on the demand of declaring her as a contract worker in pithoragarh
संविदा कर्मी घोषित करने की मांग पर गरजीं आशा फैसिलिटेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में संविदा कर्मी घोषित करने, पूरे महीने का मानदेय देने की मांग पर आशा फैसिलिटेटर ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनसे पूरे महीने काम कराया जा रहा है लेकिन मानदेय सिर्फ 20 से 25 दिन का दिया जा रहा है।

सोमवार को जिले भर की आशा फैसिलिटेटर जिला मुख्यालय पहुंचीं और कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि 2010 से वे इस पद पर तैनात हैं। एक फैसिलिटेटर को 15 से 25 आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों को देखने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी फैसिलीटेटर टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन कर रही हैं। पूरे महीने काम कराकर सरकार उन्हें सिर्फ 20 से 25 दिन का मानदेय दे रही है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 14 साल बाद भी उन्हें संविदा कर्मी घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने पूरे महीने का मानदेय, प्रोत्साहन राशि चार हजार रुपये देने, पीएल और वीएचएसएनसी की बैठकों की धनराशि में बढ़ोतरी करने, शीतकाल और ग्रीष्मकाल में अलग-अलग ड्रेस देने की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगीं। प्रदर्शन करने वालों में संगठन की अध्यक्ष ललिता बोरा, बसंती खैर, रेनू पंत, दीपा तिवारी, प्रभा जोशी, दीपा पाठक, आनंदी पांडे, गीता महर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed