{"_id":"57ebf7534f1c1ba374573c5d","slug":"ascott-will-in-all-power-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट में बनेगा बिजली सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट में बनेगा बिजली सब स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बनेगा बिजली सब स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट में प्रस्तावित 33 केवी के बिजली सब स्टेशन के लिए जमीन का चयन हो गया है। सब स्टेशन निर्माण का मामला जमीन नहीं मिलने से आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
विज्ञापन
शासन ने वर्ष 2013 में अस्कोट में बिजली के 33 केवी सब स्टेशन को मंजूरी दी, लेकिन जमीन का चयन न होने से सब स्टेशन निर्माण का मामला अटका था। विभाग ने सब स्टेशन के लिए अस्कोट के सेंथल नामक स्थान पर 16 नाली जमीन चयनित कर ली है। यूपीसीएल के उप खंड अधिकारी डीएस निखुर्पा ने बताया कि सब स्टेशन निर्माण के लिए बजट की मांग की जा रही है। बजट आवंटित होते ही सब स्टेशन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक अस्कोट क्षेत्र को डीडीहाट से बिजली की सप्लाई होती है। सब स्टेशन बनने के बाद अस्कोट, भागीचौरा, गर्खा, ओगला, तल्लाबगड़, नारायणनगर क्षेत्र को अस्कोट सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई की जाएगी। क्षेत्र की बिजली दिक्कतें कम होंगी। रजवार भानुराज पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने बिजली सब स्टेशन के लिए जल्दी धन देने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन