फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascott burning forest

कई जंगलों में भीषण आग

Tue, 26 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Tue, 26 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ascott burning forest
अस्कोट में जले जंगल - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। जमीन की नमी समाप्त होने, लंबे समय से बारिश न होने के कारण जिले के अधिकांश जंगल आग की चपेट में हैं। जिन इलाकों में जंगलों की आग का असर नहीं है वहां पर धुंध से लोग परेशान हैं। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सभी 55 क्रू स्टेशनों में तैनात 275 कर्मचारी लगातार आग पर नियंत्रण का प्रयास कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि कई जंगलों में दो या तीन बार आग लग चुकी है। कुछ स्थानों पर इरादतन आग लगाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। यह बात अलग है कि वन विभाग अब तक किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं पकड़ पाया है।

विज्ञापन


अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में धौलकोट का जंगल रविवार की पूरी रात धधकता रहा। रात हो जाने के कारण वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। आग आबादी से काफी दूरी पर होने के कारण गांव के लोग भी बुझाने के लिए नहीं जा पाए। वन रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि क्षेत्र के कई जंगलों में आग लगी है। बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। वन विभाग की टीम अपने स्तर से जुटी हुई है। 
विज्ञापन


बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। इस तहसील के अधिकांश जंगल आग की चपेट में हैं। हजेती, जयनगर, कालीनाग के जंगलों में दो दो बार आग लग चुकी है। वन विभाग ने आग पर नियंत्रण के लिए पहले फायर लाइन भी तैयार की और सड़क के किनारे जमा पिरूल को हटाया था लेकिन पिरूल दूसरे दिन ही गिर रहे हैं। इस कारण आग का खतरा बढ़ रहा है। वन विभाग के पास साधनों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी के निकट भटीगांव हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अब सुबह के समय प्रार्थना करने में जंगलों में लगी आग के कारण दिक्कत होने लगी है। विद्यालय के शिक्षक जगदीश चंद्र पाठक ने बताया कि धुंए से बच्चों की आंखों से आंसू आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों में खुले में प्रार्थना कराने का फैसला टालना पड़ेगा। फोटो 25 पीटीएच 11 पी

थल (पिथौरागढ़)। आसपास के जंगलों में आग लगने से थल घाटी में धुंए का व्यापक असर हो गया है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि पहली बार इस तरह की विचित्र स्थिति देखने को मिल रही है। धुंध का असर इतना अधिक है कि विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। श्वांस, दमा के रोगियों को इससे परेशानी होने लगी है। फोटो 25 पीटीएच 10 पी


इन जंगलों में लगी है आग - आग से आरक्षित वन, पंचायती वन और सिविल वन सभी को नुकसान पहुंचा है। नाचनी क्षेत्र में राया, बजेता, समकोट, भैंसकोट, बिर्थी, बला, गिरगांव, धामी फल्यांटी, रसियाबगड़, क्वीटी, देकुना, बेड़ीनाग रेंज में बल्याऊ, सेला, कालीनागर, ओड़ीसिरतोली, भटीगांव, हजेती, धरमघर रेंज में महरगाड़ी, बनोली, धन्याड़, मुनधुरा, लाती, रमाड़ी, कालापैर, काभड़ी, भकौन, खेती, भल्यूनी, डीडीहाट के घनधूरा, अस्कोट के धौलकोट के जंगल में आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed