फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army vehicle and car collide in Gurna, five injured

Pithoragarh News: गुरना में सेना के वाहन और कार की टक्कर, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Army vehicle and car collide in Gurna, five injured
पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर गुरना के पास सेना के वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त टैक्सी कार। स्रोत:स
पिथौरागढ़। टनकपुर हाईवे पर गुरना मंदिर के पास सेना के वाहन और टैक्सी कार में टक्कर हो गई। घटना में चालक सहित कार सवार पांच यात्री घायल हो गए। चार को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से मामले का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक गुरना मंदिर के पास सेना के वाहन और विपरीत दिशा से आ रही टैक्सी कार (यूके 05 टीए 3269) में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत उखड़ गई। घटना में टैक्सी चालक डाकुड़ा निवासी सुरेश राम के साथ ही इसमें सवार यात्री रोशन राम, नीतू देवी, माधवी देवी, कविंद्र राम घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ग्यारदेवी पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी जबकि गंभीर रूप से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से मामले को निपटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed