{"_id":"5b57617a4f1c1b48748b6bc7","slug":"approval-of-district-schemes-of-39-48-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"39.48 करोड़ की जिला योजनाओं का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39.48 करोड़ की जिला योजनाओं का अनुमोदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 39.48 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का अनुमोदित किया गया। जिला प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सीमांत जिले के विकास के लिए सभी को दलगत राजनीति से उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के चयन में किसी भी क्षेत्र की अनदेखी न की जाए।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो क्षेत्र अभी दैवी आपदा से प्रभावित हैं, उनके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने प्रभारी डीएम वंदना को निर्देश देते हुए कहा कि जिला योजना के अंतर्गत विभागों को जो भी धनराशि अवमुक्त कराई जा रही है, उसका शत-प्रतिशत व्यय करते हुए स्वयं निगरानी करें। प्रस्ताव तैयार करने और धनराशि व्यय करने में यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए कृषि विभाग को 54 लाख, उद्यान विभाग को 45 लाख, पशुपालन को 187 लाख, दुग्ध विकास को 70 लाख, वन विभाग को 149 लाख, सहकारिता को 70 लाख, राजकीय सिंचाई को 231 लाख, निजी लघु सिंचाई को 54 लाख, उरेडा को 122 लाख, लोनिवि को 600.16 लाख, पर्यटन को 89 लाख, प्राथमिक शिक्षा को 73 लाख, माध्यमिक शिक्षा को 134.75 लाख, खेलकूद 119 लाख, युवा कल्याण विभाग 250.76 लाख, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को 115 लाख, आयुर्वेदिक यूनानी को 65 लाख, जल संस्थान 593 लाख, पेयजल निगम 701 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई।
विज्ञापन
बैठक में जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना प्रशांत भंडारी, धारचूला राधा बिष्ट, सदस्य किशन भंडारी, जमुना लोहिया, महिमन कन्याल, हयात सिंह धारियाल आदि मौजूद थे।
सात हजार की सोलर लाइटें 23 हजार में खरीदी
पिथौरागढ़। जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में खरीदी गई सोलर लाइटों में गंभीर वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्हें पता चला है कि करीब सात हजार रुपये की लागत की लाइटों को 23 हजार में खरीदा गया है। उन्होंने प्रभारी डीएम वंदना को निर्देश दिए कि इसमें यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो तत्काल उनके निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें यदि सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं, तो उनके देयकों को रोका जाए।
समान रूप से हो क्षेत्रों का विकास : चुफाल
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने जिला योजना समिति की बैठक में कहा कि समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की योजनाएं ही रखते हैं। समिति में 11 सदस्य हैं। जिला पंचायत में 33 सदस्य हैं। समिति के अलावा अन्य सदस्य विकास का रोना रोते हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों का समान विकास हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।