फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Another medical team fit all passenger

दूसरे दल के सभी यात्री मेडिकल में फिट

Wed, 22 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 22 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Another medical team fit all passenger
गुंजी मानसरोवर वन में पौधरोपण करते कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के सभी यात्री बुधवार को गुंजी में हुए मेडिकल में फिट हो गए हैं। यात्रा का पहला दल तिब्बत में और तीसरा दल धारचूला से सिर्खा पहुंच गया है। सभी दल के यात्री स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि गुंजी में दूसरे दल में शामिल 48 यात्रियों का मेडिकल आईटीबीपी के डॉक्टरों और मेडिकल टीम की निगरानी में किया गया। दूसरे दल के 40 पुरुष और 8 महिला यात्री मेडिकल में फिट पाए गए। मेडिकल से पहले सभी यात्रियों ने गुंजी में स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। बृहस्पतिवार को यह दल नाभीढांग को रवाना होगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा का पहला दल तिब्बत के दार्चिन में पहुंच गया है। यह दल बृहस्पतिवार से मानसरोवर और कैलास पर्वत की यात्रा शुरू करेगा। तीसरा दल धारचूला से सिर्खा पहुंच गया है। तीसरे दल में 30 पुरुष और 11 महिला यात्री शामिल हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र के निचले भाग में बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणआश्रम में दो घंटे रुकना पड़ा यात्रियों को
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे तीसरे दल के यात्रियों को नारायणआश्रम में दो घंटे रुकना पड़ा। ठेकेदार और पोनी, पोर्टर्स के बीच वसूली के मुद्दे को लेकर विवाद होने से कोई भी घोड़े वाला यात्रियों को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में इस मामले का समाधान निकाल लिया गया। बताया गया कि नारायणआश्रम से यात्रियों को घोड़ों में ले जाने के लिए पोनी एवं सामान ले जाने के लिए पोर्टर्स तैयार रहते हैं। पोनी, पोर्टर्स का आरोप है कि ठेकेदार पोनी वालों से 1500 रुपये और पोर्टर्स से 750 रुपये की वसूली करने लगा, जबकि पोनी और पोर्टर्स पंजीकरण शुल्क को पहले ही जमा कर चुके हैं। पोनी हरमन राम, जितेंद्र वर्मा, रमेश सिंह आदि ने कहा कि पोनी, पोर्टर्स को काम देने में भी मनमानी की जा रही है। इधर, यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि पोनी, पोर्टर्स को पंजीकरण शुल्क के अलावा कोई भी राशि नहीं देनी चाहिए। इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed