{"_id":"64fcb0b3eaca73e2c006b4d8","slug":"annual-function-concludes-with-prize-distribution-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4319-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न
Sat, 09 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएस महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया है।
शनिवार को मुख्य अतिथि पंचनाम जूना अखाड़ा हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वीरेंद्रानंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के कई छात्रों ने राज्य, देश और विश्व में अपना परचम लहराया है।
स्वामी वीरेंद्रानंद ने प्राचार्य प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट और कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय का प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर एनआईएफएम नई दिल्ली के पूर्व सेवानिवृत्त प्रोफेसर एसएस खनका ने बीकॉम की टॉपर छात्रा मोनिका जोशी को छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ कैंपस शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. एके चतुर्वेदी, कपिल जोशी, शैलेश मुरारी, ज्योति बोहरा, दीपा जोशी, उत्कर्ष पाटनी ने किया। प्राचार्य प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट, कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह महर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरीश रावत, हर्षित पंत, बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट, ललित शौर्य, भवान बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -