{"_id":"5b8821db42c792463c05100b","slug":"announce-the-calamity-of-munasari-to-be-a-national-calamity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन
एनएसयूूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि दो जुलाई से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से मुनस्यारी के दर्जनों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों को अपना घर छोड़ अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। कई लोगों के मकान, खेत, आंगन आपदा की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, जिन लोगों के मकान, खेत, आंगन, गोशाला नष्ट हुई हैं, उन्हें उचित मुआवजा देने, ग्रामसभा ढिमढिमिया, कुलथम और चौना के भदेली गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने, फर्वेकोट से गोल्फा तक सड़क का कार्य शुरू कराने, विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने, महाविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य पूरा करने, मदकोट से फापा मार्ग को खोलने, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, पुलिया, पैदल मार्गों को ठीक करने, आपदा की चपेट में आकर मरे धरम सिंह के परिवार को मुआवजा देने आदि मांगें उठाई।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वह जनता के साथ टनकपुर-तवाघाट एनएच पर चक्काजाम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में युवा क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पाना, अनिल नेगी, योगेश लुंतरी, लक्ष्मण सिंह, सुंदर दोसात, विरेंद्र कोश्यारी, विक्की बिष्ट, कविंद्र, कैलाश, प्रकाश, खगेंद्र, दीपक, विक्रम, नवीन, लवराज, पान सिंह आदि थे।