{"_id":"580a50b94f1c1b672c705fdb","slug":"anju-took-the-oath-of-office-block-key","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजू ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजू ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
विण ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेती अंजू लुंठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट से मिले फैसले के आधार पर विण के ब्लॉक प्रमुख पद पर शुक्रवार को अंजू लुंठी ने शपथ ले ली। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अंजू के पक्ष में फैसला सुनाया था। शुक्रवार सुबह फैसले की कापी मिलते ही अंजू लुंठी और उनके समर्थक डीएम डा. रंजीत सिन्हा से मिले। दोपहर बाद विण विकासखंड के सभागार में विधिवत शपथग्रहण समारोह हो गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब तक ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज दीपिका बोहरा अब हटा दी गई हैं। इस फैसले से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। शपथग्रहण के तुरंत बाद सिल्थाम में आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
एसडीएम एसके पांडे ने अंजू लुंठी को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी बीएस दुग्ताल, विधायक मयूख महर, दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर समेत कई क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान भी मौजूद थे। अंजू लुंठी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जुलाई 2014 में हुआ था। तब विण के ब्लॉक प्रमुख पद पर दीपिका बोहरा निर्वाचित हुई थीं। अंजू लुंठी ने मतगणना में संदेह जताते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन