{"_id":"58ab1b504f1c1b9954b23508","slug":"animal-hospital-on-land-occupied","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अस्पताल की भूमि पर कर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अस्पताल की भूमि पर कर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पशु अस्पताल की भूमि पर कर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर के पशु अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। अतिक्रमणकारी ने जेसीबी से खुदाई कर अस्पताल के सामने मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। आरोपी पर पहले भी जमीन पर कब्जे के आरोप हैं लेकिन राजस्व पुलिस ने मामला संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
रविवार रात अतिक्रमणकारी ने जेसीबी लगाकर पशुपालन विभाग की जमीन को खोद दिया है। अस्पताल परिसर में मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। एक हैंडपंप भी मलबे से दबा दिया गय। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अस्पताल के पीछे की जमीन पर भी कब्जा कर मकान बना लिया है। मामला राजस्व विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे अतिक्रमणकारी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने रात में पशु अस्पताल की भूमि में कब्जे की नियत से खुदान कर डाला।
पशुपालन विभाग की जमीन में अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमणकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन राम का कहना है कि पशु अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण की लिखित सूचना उपजिलाधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर मलबे से दबा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। अवैध कब्जा पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वैभव गुप्ता एसडीएम गंगोलीहाट।