{"_id":"3a114141c37db52d4eada60a7949f668","slug":"animal-feeding-woman-fell-into-the-ditch-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर चराने गई महिला खाई में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर चराने गई महिला खाई में गिरी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी, पिथौरागढ़, उत्तराखंड
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों को चराने के लिए जंगल में गई एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई और उसकी चार वर्ष की बेटी घायल हो गई। मृतका के शव का थल में पोस्टमार्टम करा किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि बरा गांव की 25 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी महेश सिंह जानवरों को चराने के लिए गांव के पास जंगल में गई थी। वह अपने साथ चार वर्षीय बेटी अंजलि को भी ले गई थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे जंगल गए सभी जानवर खुद ही घर लौट आए। जानवरों के साथ मां, बेटी को न देखकर गांव और परिवार के लोगों को चिंता हो गई। कई लोग इन दोनों की तलाश में जंगल की ओर गए। तभी उनको करीब 150 मीटर गहरी खाई में चार वर्षीय बच्ची अंजलि के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
लोग खाई में उतरे तो देखा कि सुनीता देवी बेहोश पड़ी थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि बच्ची के भी सिर और हाथ में चोट लगी थी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को खाई से बाहर निकाला और रात में गोचर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। थल के थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने पंचनामा भरकर मृतका के शव का थल में ही पोस्टमार्टम करा दिया है, जबकि बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतका गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसका पति हल्द्वानी में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे सूचना दे दी गई है। ग्राम प्रधान हरीश सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बच्ची को बचाने में हुई होगी घटना
नाचनी। घटना स्थल की स्थिति को देखकर लोगों को आशंका है कि बालिका को बचाने के चक्कर में सुनीता की मौत हुई होगी। क्योंकि दोनों के एक साथ खाई में गिरे होने से यह संदेह ज्यादा पुष्ट हो रहा है। जंगल में उस समय अन्य कोई भी नहीं था। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि बच्ची खाई की ओर गिर गई होगी। उसे बचाने के चक्कर में उसकी मां भी खाई में गिरी होगी।