फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry against the road plight

सड़क की दुर्दशा के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 04 May 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थल
ब्यूरो/अमर उजाला,थल Updated Thu, 04 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Angry against the road plight
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ थल में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

थल-सातशिलिंग सड़क पर थल के पास करीब 200 मीटर सड़क की दुर्दशा से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क की दशा नहीं सुधरी तो बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। थल के पास सड़क दो वर्ष से बेहद खराब हालत में है। बारिश के समय यह सड़क कीचड़ से सन जाती है तो अन्य समय धूल के गुबार उठते हैं।

विज्ञापन


एडीबी ने दो वर्ष पहले इस सड़क के सुधारीकरण के नाम पर खुदाई कर दी। सड़क के कुछ हिस्सों पर तो हॉटमिक्स कर दिया गया, लेकिन थल बाजार में 200 मीटर का हिस्सा जानबूझकर छोड़ दिया गया। सड़क पर हॉटमिक्स करने की मांग लंबे समय लोग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि एडीबी ने थल-सातशिलिंग सड़क के सुधारीकरण के नाम पर मनमानी कर दी। कई बार सड़क पर हुए कार्यों की जांच के आदेश भी हुए, लेकिन हर बार जांच को दबा दिया गया। अब तक सड़क की दशा सुधरने का इंतजार कर रहे लोगों ने अब एडीबी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा कि यदि सड़क सुधारीकरण में की गई लापरवाही की जांच नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जंगपांगी के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने एडीबी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में जगदीश पाठक, नवीन जोशी, सुरेश लोहनी, रमेश चुफाल, कुंदन राम, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, हजारीलाल आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed