फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anger among villagers due to the poor condition of Beda-Pasma and Bagrihat-Savanlisera.

Pithoragarh News: बेड़ा-पसमा और बगड़ीहाट-सांवलीसेरा की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

Sat, 14 Oct 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to the poor condition of Beda-Pasma and Bagrihat-Savanlisera.
अस्कोट में लोनिवि के अ​धिशासी अ​भियंता को ज्ञापन देते ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल। संवा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। शहीद जमन सिंह मोटर मार्ग बेड़ा-पसमा और बगड़ीहाट-सांवलीसेरा की बदहाली से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक ने शीघ्र दोनों सड़कों की दशा नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंच के संयोजक तरुण पाल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि बेड़ा-पसमा मोटर मार्ग में छह वर्ष पूर्व सोलिंग और रोड़ी बिछाई गई थी लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। सड़क पर जो मिट्टी बिछाई गई थी बरसाती पानी में बह गई है। पाल ने कहा है कि बगड़ीहाट-सांवलीसेरा सड़क को भी गांव तक नहीं पहुंचाया गया है। कहा है कि विभाग महज मिट्टी और मलबा डालकर मोटर मार्ग को बदहाल कर रहा है। बगड़ीहाट पावरग्रिड से आगे मात्र सौ मीटर रोड में डामरीकरण कर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता संजीव राठी ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आगणन स्वीकृति के बाद डामरीकरण होगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed