{"_id":"581cc3e74f1c1bad3143842f","slug":"anganwadi-workers-march-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में जिलेभर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल थीं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें ने कहा कि तीन सितंबर से वह कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम वेतन भी सरकार नहीं दे रही है। इन लोगों ने आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम 18000 रुपए मासिक वेतन देने, आंगनबाड़ी कर्मियों की पदोन्नति सूची जारी करने, आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की योजना को रद्द करने, कक्षा एक में भर्ती के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का प्रमाण पत्र जरूरी करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में भी सहायिका का पद सृजित करने समेत कई मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन
जुलूस-प्रदर्शन में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय, पूनम सिंह, मीना बिष्ट, ममता पुनेड़ा, अनुराधा अग्रवाल, दीपिका जोशी, नीमा पांडेय, भगवती उप्रेती आदि शामिल थीं। कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी ने आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाने की बात कही है।
विज्ञापन