{"_id":"57fbcfb64f1c1b675228edc5","slug":"anganwadi-radical-movement-will-now-carykrtrian","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उग्र आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उग्र आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
अब उग्र आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अब आंदोलन तेज करने का एलान किया है।
कहा है कि जुलूस प्रदर्शन के साथ साथ कार्यालयों का घेराव भी किया जाएगा। एक माह से ज्यादा समय से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के मसले पर अब तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।
आंगनबाड़ी वर्करों यूनियन की जिलाध्यक्ष दीपा पांडे ने कहा कि सरकार को मांगें मानने के लिए विवश किया जाएगा। सोमवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीडीहाट में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का आंदोलन जारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के बाद कार्यकर्त्रियां रोज धरने पर बैठ रही हैं।