फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anganwadi continue encompass Carykrtrion

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना जारी

Mon, 07 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने और मानदेय दिए जाने आदि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना प्रदर्शन जारी है। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का कहना है कि सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया है।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की हड़ताल से कोई लेना देना नहीं है। कहा है कि यदि सरकार मांगों की अनदेखी करती रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का विरोध किया जाएगा। धरने में गीता सामंत, गोपा चौहान, गीता कापड़ी, यमुना टम्टा, माधवी देवी, राधिका आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल थी। उधर, गंगोलीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पंत के नेतृत्व में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दीपा ने राज्य सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।  प्रदर्शन में राधा मेहरा, जीवंती भाटिया, दुर्गा पंत, हेमा भट्ट, ममता आर्या, गंगा देवी आदि थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed