फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amit won the 800-meter race

अमित ने जीती 800 मीटर की रेस

Tue, 05 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Amit won the 800-meter race
स्पेशल कंपोनेंट प्लान और ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के अंडर 14, 18 वर्ष के बालक वर्ग की जिला स्तरीय एथलेेटिक्स प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एससीपी के तहत हुई अंडर 18 वर्ष की 800 मीटर दौड़ में मूनाकोट के अमित कुमार पहले, कनालीछीना के पवन कुमार दूसरे, गंगोलीहाट के राजकमल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मुनस्यारी के लवराज ने पहला, विण के सूरज कुमार ने दूसरा, कनालीछीना के रोशन लाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ट्राइबल सब प्लान के तहत हुई अंडर 18 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में मुनस्यारी के दिनेश मर्तोलिया पहले, नितीश पांगती दूसरे, हिमांशु मर्तोलिया तीसरे और 800 मीटर में मुनस्यारी के दिनेश बृजवाल पहले, धारचूला के नीरज सिंह गब्र्याल दूसरे और मुनस्यारी के त्रिलोक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ट्राइबल अंडर 18 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में मुनस्यारी के पंकज निखुर्पा ने पहला, ईश्वर पंचपाल ने दूसरा, हिमांशु नितवाल ने तीसरा स्थान और 600 मीटर में धारचूला के सुशील नपलच्याल ने पहला, नीरज रौंकली ने दूसरा, मुनस्यारी के युवराज पंचपाल ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रताप बिष्ट, फकीर सार्की, दिनेश पाटनी, हीरा चंद राजन, गोकुल पंत, प्रकाश जंग थापा, यतीश ओझा, मनोज रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि सहायक निदेशक शकील वर्मा ने आठों ब्लाकों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में आठों विकासखंड से अनुसूचित जाति के 75 बालक और अनुसूचित जनजाति के 56 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed