फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ambulances trapped in perennial road construction

बारहमासी सड़क निर्माण में फंस रही एंबुलेंस

Fri, 23 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ambulances trapped in perennial road construction
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान एंबुलेंस को भी रोका जा रहा है। इस कारण हायर सेंटर रेफर होने वाले रोगियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एंबुलेंस के लिए 24 घंटे आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान दिन में कई बार मार्ग बंद किया जा रहा है। इस बीच जिला मुख्यालय से रोगियों को हायर सेंटर ले जाने वाली एंबुलेंस जाम में फंस रही हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूर एंबुलेंस को रास्ता नहीं दे रहे हैं। इससे गंभीर रोगियों की जान के लिए खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


समस्या बताने के बाद भी एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा। उन्होंने एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को समस्या बताई और पुलिस के माध्यम से एंबुलेंस के लिए मार्ग खुला रखने की सूचना देने का सुझाव दिया। इस दौरान हरबंश ज्याला, मनोज ज्याला, कमलेश पोखरिया, पीयूष जोशी, सुनील बिष्ट, नीरज बिष्ट, गौरव जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed