{"_id":"68e159380d1819ae4808175a","slug":"all-schools-in-kanalichhina-and-didihat-will-have-pictures-of-uttarakhands-gandhi-the-late-indramani-badoni-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-133294-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कनालीछीना, डीडीहाट के सभी स्कूलों में लगेगी उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कनालीछीना, डीडीहाट के सभी स्कूलों में लगेगी उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की तस्वीर
Sat, 04 Oct 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना बीआरसी में स्व. इंद्रमणि बडोनी की तस्वीर के साथ खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगई और
पिथौरागढ़। जल्द ही कनालीछीना और डीडीहाट विकासखंड के सभी विद्यालयों में उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की तस्वीर नजर आएगी। इस तस्वीर के माध्यम से विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य निर्माण में दिए गए उनके योगदान को जानेंगे।
कनालीछीना के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगई ने यह पहल शुरू की है। उन्होंने दोनों विकासखंड के सभी विद्यालयों के लिए स्व. बडोनी की तस्वीर तैयार की है। कनालीछीना बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बडोनी की तस्वीर को हर विद्यालय के लिए भेजा गया। बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में स्व. बडोनी की तस्वीर लगाने का उद्देश्य विद्यार्थियों और भावी पीढ़ी को राज्य गठन के लिए उनके योगदान को पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में उनके जन्मदिन को सभी विद्यालयों में लोक संस्कृति दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बीआरसी समन्वयक एनडी पंत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद