{"_id":"594bf9154f1c1bc30b8b461b","slug":"all-passenger-passes-of-second-party-in-health-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य परीक्षण में दूसरे दल के सभी यात्री पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य परीक्षण में दूसरे दल के सभी यात्री पास
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
गुंजी के मानसरोवर वन में पौधरोपण करते कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के सभी 47 यात्री गुंजी में बृहस्पतिवार को हुए स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ पाए गए। यदि किसी यात्री को किसी प्रकार की परेशानी होगी तो उसका फिर से स्वास्थ्य परीक्षण होगा। स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों ने मानसरोवर वन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
उधर, तीसरे दल के 56 यात्रियों ने बृहस्पतिवार सुबह आधार शिविर धारचूला से सिर्खा पड़ाव तक का सफर पूरा किया। यात्रियों को 54 किलोमीटर दूर नारायणआश्रम तक वाहनों से ले जाया गया। वहां से सिर्खा तक छह किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। तीसरे दल के यात्रियों को नारायणआश्रम तक पहुंचाने के लिए यात्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी और दीवान सिंह बिष्ट गए। पहले दल के 54 यात्री बृहस्पतिवार सुबह तिब्बत में तकलाकोट से चलकर दार्चिन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गुंजी के मानसरोवर वन में हर दल के यात्री पौधों का रोपण करेंगे। वहां पर पौधे पहले ही पहुंचा दिए गए हैं। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है और मौसम सुहावना बना है। तिब्बत पहुंचे पहले दल के सभी यात्री स्वस्थ हैं। आईटीबीपी ने नाभीढांग और तकलाकोट के बीच संचार संपर्क स्थापित कर लिया है। यात्रियों के बारे में सारी जानकारी नियंत्रण कक्ष को मिलती रहेगी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का अगला दल 24 जून को पहुंचेगा।
विज्ञापन