फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alerts issued in Dedhat tehsil area

डीडीहाट तहसील क्षेत्र में अलर्ट जारी

Sun, 06 Aug 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 06 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Alerts issued in Dedhat tehsil area
डीडीहाट में भूस्खलन के कारण खतरे से घिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश से नगरपालिका क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई मकानों के आंगन की और पीछे की दीवारें धंस गई हैं। इस कारण प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के चारों वार्डों में कई मकानों के आंगन और पीछे की दीवार अब भी गिर रही हैं। 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हल्की धूप निकलने से भूस्खलन का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने राजस्व टीम को खतरे की जद में आए मकानों को तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। सभी विभागों को आपदा से निपटने के लिए चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, नगर क्षेत्र और आईटीबीपी को आने वाली पेयजल योजना भनड़ा के पास टूट गई थी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से नाघर कुम्डार गांव में भगवान सिंह और रियांसी में राजू कठायत के मकान को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के मकान खतरे की जद में
भूस्खलन से डीडीहाट क्षेत्र में 12 परिवारों के मकानों को खतरा हो गया है। यह मकान नगर के अलग-अलग स्थानों पर हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मदन राम, हंसा देवी, मंटू बोरा, बीबी कफलिया, चंद्रबल्लभ, पुष्कर सिंह, बलवंत सिंह, मनीष बोरा, सूर्य मांटेसरी स्कूल का भवन, गोपाल सिंह, राजेश राम और मोहन राम के मकानों के आंगन की दीवार टूटने से खतरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed