Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alam Tok voters will walk 10 km to vote

Pithoragarh News: मतदान के लिए 10 किमी पैदल चलेंगे आलम तोक के वोटर

Tue, 15 Jul 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Alam Tok voters will walk 10 km to vote
बंगापानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलम-दारमा के आलम तोक निवासी ग्रामीणों को मतदान करने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। ऐसे में बुजुर्ग, गर्भवतियों और बीमार लोगों को मतदान केंद्र पहुंचना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी आलम-दारमा गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। गांव में विकास नहीं होने के कारण आलम तोक के 50 फीसदी से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं। गांव का प्राइमरी विद्यालय भी बंद हो चुका है। गांव में पहले लगभग 60 परिवार रहते थे लेकिन सुविधाओं के अभाव में 30 परिवार वर्तमान में गांव छोड़कर जा चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ही गांव में रह रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को राशन और अन्य रोजमर्रा के सामान लेने के लिए सेराघाट, बंगापानी या फिर मदकोट जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें पैदल बदहाल मार्गों से होकर खतरों के बीच से गुजरना पड़ता है। उनके गांव में नौ स्वतंत्रता सेनानी और एक वीर चक्र विजेता होने के बावजूद आज तक सरकार या प्रशासन सड़क नहीं पहुंचा सका है। ग्रामीणों के मुताबिक आलम के ग्रामीणों को मतदान के लिए प्राथमिक विद्यालय दारमा जाना पड़ता है। 10 किलोमीटर पैदल और उबड़खाबड़ रास्तों के बीच आवाजाही होती है। एकमात्र पैदल रास्ता भी ठीक नहीं है। इस रास्ते पर बेहद संभलकर चलना होता है। थोड़ा सा चूकने पर नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- हमारे गांव की ही सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है और सभी गांव सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं। हमारे गांव की सर्वे तक पूरी नहीं हो सकी है। - विरेंद्र सिंह धामी, पूर्व ग्राम प्रधान

--
- गांव से ही सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। बावजूद इसके हमारे गांव में ही सड़क नहीं है। आलम तोक वालों के लिए आलम में ही मतदान केंद्र होन चाहिए था। इससे सभी मताधिकार का प्रयोग कर सकते थे, लेकिन इस बार दूरी ज्यादा होने के कारण आलम के सभी लोग वोट देने नहीं जा सकेंगे।
-रुक्मणी देवी, पूर्व ग्राम प्रधान आलम।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed