बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। उसने देश में महंगाई को बढ़ावा दिया है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बलुवाकोट में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि डीजल-पेट्रोल, गैस समेत खाद्य सामग्रियों की महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। उसका घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार युवाओं को सड़कों पर ले आई है। उन्हें रोजगार देने के बजाय गलत नीतियां अपनाकर उनका रोजगार छीन रही है। प्रदेश सरकार भी केंद्र की राह पर चल रही है। राज्य की जनता भाजपा से बेहद परेशान है। प्रदर्शन में पंकज बुदियाल, सूर्यांशु नगन्याल, मोहित महरा, सचिन ऐरी, चंद्र सिंह ग्वाल आदि रहे।