पिथौरागढ़। एनएसयूआई के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने मढ़ सिलौली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एकत्र बेरोजगार युवाओं ने शुक्रवार को मढ़ सिलौली में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें योग्यता के अनुसार गांव में ही रोजगार दो के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, वह उसे पूरा करे। सरकार सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देकर रोजगार कम कर रही है। युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सिर्फ बातों से ही लोगों को रोजगार देने का काम करती है। रोजगार के सवाल पर वह कुछ नहीं बोलती है। प्रदर्शन में राकेश कल्पासी, अतुल खड़ायत, नकुल पुनेठा, जयदीप पुनेठा, राकेश, जगदीश जोशी, गौरव, रजत, नवल आदि रहे।