{"_id":"63e67e73d59ee7c37e076939","slug":"agitation-demonstration-pithoragarh-news-c-8-1-49447-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: भूखे-प्यासे रात भर गांधी चौक पर डटे रहे पिथौरागढ़ के बेरोजगार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: भूखे-प्यासे रात भर गांधी चौक पर डटे रहे पिथौरागढ़ के बेरोजगार युवा
Fri, 10 Feb 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवा रात भर भूखे-प्यासे गांधी चौक पर डटे रहे। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं सहित तमाम संगठनों ने बेरोजगार संगठन के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। बेरोजगारों के आंदोलन के दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार को शीघ्र रिहा करने की मांग को लेकर धरना दे रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष हिमांशु गड़कोटी, चंचल बोरा, नितिन मारकाना, प्रकाश देवली, मुकेश पंत, गौरव पंत रात भर गांधी चौक पर ही बैठे रहे। शुक्रवार सुबह से ही आंदोलन के समर्थन में बेरोजगारों, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न संगठनों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।
सुबह 11 बजे पूरा गांधी चौक खचाखच भर गया। इस दौरान हुई सभा में बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि जिस तरह से प्रदेश में धांधलियां और पेपर लीक के मामले सामने आए हैं उससे बेरोजगारों के साथ ही अपने बच्चों को शिक्षित कर अच्छी सरकारी नौकरी लगाने वाले अभिभावक भी चिंतित हैं। सभा को चंचल बोरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, गोविंद कफलिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद महर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन भट्ट, यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र रावत, कांग्रेस नेता भुवन पांडेय, दीपक जोशी, एमएल जोशी, कार्तिक टम्टा, राजेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन, कांग्रेस, यूकेडी, भाकपा माले, भीम आर्मी आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दिन में दो बजे उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य गांधी चौक पर पहुंचे। इस दौरान बेरोजगार संगठन ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी देर शाम तक बेरोजगार संगठन के पदाधिकारी गांधी चौक पर ही डटे रहे।
पिथौरागढ़ पुलिस की सराहना की
पिथौरागढ़। बेरोजगारों ने मंच से पिथौरागढ़ पुलिस की सराहना की। कहा कि जब वह बृहस्पतिवार रात खराब मौसम और बूंदाबांदी के कारण ठंड में गांधी चौक पर बैठे थे तो कोतवाली पुलिस ने उनसे भोजन और पानी के लिए पूछा। संवाद
जुलूस का कार्यक्रम रद्द किया
पिथौरागढ़। बेरोजगार संगठन का शुक्रवार को गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था। बाद में इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जुलूस स्थगित होने से पुलिस प्रशासन ने भी राहत महसूस की। संवाद
जब तक नकल विरोधी सख्त कानून धरातल पर नहीं आता और सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है आंदोलन जारी रहेगा। यह उत्तराखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के लिए लड़ाई है। - चंचल बोरा, पिथौरागढ़।
भर्तियों में धांधली, पेपर लीक जैसे मामलों से सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले छात्र, युवा चिंतित और हतोत्साहित हैं। मजदूरी कर बच्चों को शिक्षित करने वाले अभिभावकों की पीड़ा सरकार को समझनी चाहिए। सीबीआई जांच कर बेरोजगारों की मांग जब तक पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। -हिमांशु गड़कोटी, अध्यक्ष बेरोजगार संगठन, पिथौरागढ़।