फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission to 50 MBBS seats in medical college from this session

पिथौरागढ़: मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश, सीएम ने परखी निर्माण कार्यों की प्रगति

Sun, 25 Oct 2026 05:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 25 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Admission to 50 MBBS seats in medical college from this session
मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद करते सीएम धामी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed