फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ADM angry at not coming to BRO Commandant's meeting

बीआरओ कमांडेंट के बैठक में न आने से एडीएम नाराज

Thu, 17 May 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 17 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ADM angry at not coming to BRO Commandant's meeting
धारचूला में बैठक लेते प्रभारी एडीएम - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को प्रभारी अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने तहसील सभागार में स्थानीय जनता और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। लोगों ने यात्रा मार्ग की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्लेशियर पिघलने से महाकाली नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नजंग और लखनपुर में बने अस्थायी पुल कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं। इसलिए सड़क का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। बैठक में बीआरओ के कमांडिंग अफसर के नहीं आने पर एडीएम ने उनके प्रतिनिधि को लताड़ लगाई।

विज्ञापन


रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल और क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लखनपुर से नजंग तक सड़क नहीं बनने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बताया कि गर्मी के कारण ग्लेशियरोें के पिघलने से महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, इस कारण लखनपुर और नजंग में बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल कभी भी बह सकते हैं। ऐसा हुआ तो पूरे व्यास घाटी का आवागमन बाधित हो जाएगा। लोगों ने मांग की कि व्यास क्षेत्र की जनता के लिए गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होनी चाहिए। मानसून के समय लखनपुर से नजंग तक निर्माणाधीन मार्ग निर्माण का कार्य नहीं होना चाहिए। सुझाव दिया कि इस दौरान मालपा से नजंग के बीच कटिंग कार्य होना चाहिए, जिससे कि आवाजाही बाधित न हो। सर्दियों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लोगों की धारचूला वापसी के बाद ही फिर लखनपुर से आगे का कार्य किया जाए।
विज्ञापन


प्रभारी एडीएम संतोष पांडे ने बीआरओ के अधिकारियों से इस मामले की जानकारी लेनी चाही, लेकिन बीआरओ के कमांडेंट के स्थान पर उनके प्रतिनिधि के रूप में ड्राफ्टमैन सौरभ कुमार उपस्थित थे, जिन्हें सड़क के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं थी। इस पर प्रभारी एडीएम भड़क गए और बीआरओ की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि इतने गंभीर मामले को हल्के में लिया जा रहा है, जबकि डीएम से लेकर पूरा प्रशासन यातायात को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि आगे से प्रतिनिधि के रूप में आने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी एडीएम ने गर्ग एंड गर्ग कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र बिष्ट को भी निर्देश दिए कि लखनपुर से नजंग तक एक किमी का वैकल्पिक मार्ग शीघ्र तैयार करें। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए विस्फोट के दौरान आवाजाही बंद रहेगी, बाकी समय पैदल चलने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भारत चीन व्यापार समिति के दिनेश गुंज्याल, प्रकाश गुंज्याल, हरीश कुटियाल, सनम देवी, गुलाब सिंह, अर्चना देवी, लक्ष्मी रायपा, गंगोत्री देवी, देवी दत्त उपाध्याय, पीएमजीएसवाई के एई किशन ऐरी, एसएसबी भारतीय सेना के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed