फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ADM and Judicial Magistrate inspected the Kovid Care Centers to know the condition of the patients

एडीएम और न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोविड केयर केंद्रों का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ADM and Judicial Magistrate inspected the Kovid Care Centers to know the condition of the patients
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल कुमार त्यागी ने बेड़ीनाग और आर्मी एवं प्रशासन के सहयोग से चौकोड़ी में चल रहे कोविड केयर का निरीक्षण किया। कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना और गंभीर रोगियों को हायर सेंटर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विकास खंड सभागार में गांवों को भेजे जा रहे कोविड सुरक्षा किटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में तैनात नोडल अधिकारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट लेने को कहा और गांवों में कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के आदेश दिए। विकास खंड सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली और कोरोना पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और सैंपलिंग अभियान में तेजी लाने के आदेश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी भी मौजूद थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed