फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra: Second phase begins following the construction of the Bailey bridge

आदि कैलाश यात्रा: बेली ब्रिज बनने के बाद दूसरे चरण की शुरुआत, पहले दिन 500 से अधिक परमिट जारी

Mon, 21 Sep 2026 12:39 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

मौसम साफ होने और कुलागाड़ में नवनिर्मित बेली ब्रिज से यातायात सुचारु होने के बाद रविवार से आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया। पहले दिन 500 से अधिक इनर लाइन परमिट जारी हुए और करीब 200 यात्री गुंजी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra: Second phase begins following the construction of the Bailey bridge
धारचूला में भोलेनाथ की जयकारे के साथ गुंजी रवाना होते राजस्थान से आए आदि कैलाश यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम साफ होने और कुलागाड़ में नवनिर्मित बेली ब्रिज से यातायात सुचारु होने के बाद आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण रविवार से शुरू हो गया। प्रशासन ने बाहरी राज्यों के यात्रियों के लिए ऑनलाइन इनर लाइन परमिट व्यवस्था फिर से शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस वर्ष यात्रा का पहला चरण एक मई से एक जुलाई तक चला जिसमें मात्र 61 दिनों में 52,441 यात्रियों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। पिछले वर्ष यह संख्या 36,542 थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। यात्रा शुरू होने से स्थानीय होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों, वाहन और होटल स्वामियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

बीआरओ की ओर से ब्रिज तैयार करने और मौसम साफ रहने से पूर्व घोषणा के अनुसार रविवार से कैलाश यात्रा शुरू कर दी गई। सफल यात्रा के लिए एसडीएम आशीष जोशी ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ ही कैलाश यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


200 कैलाश यात्री गुंजी रवाना

धारचूला। आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन रविवार को 500 से अधिक इनर लाइन परमिट जारी हुए। करीब 200 से अधिक यात्री बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुंजी के लिए रवाना हुए। जयपुर, राजस्थान से आए जगदीश कुलवाल (67), सरोज कुलवाल (63), नारायण लाल कुटेरा (67), कुसुम कुटेरा (63) सहित छह लोगों की टीम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

हम वर्ष 2015 में मानसरोवर यात्रा कर चुके हैं, तब काफी पैदल चलना पड़ा था। अब सड़क के साथ अन्य सुविधाएं भी बेहतर हैं। भोलेनाथ की कृपा से इस बार आदि कैलाश यात्रा का अवसर मिला है। - जगदीश कुलवाल, यात्री

दो महीने बाद यात्रा दोबारा शुरू होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी खुशी है। यात्रा शुरू होने से यहां के होम स्टे संचालक, टूर ऑपरेटर, वाहन और होटल स्वामियों की आय बढ़ेगी। -सोमित नबियाल, टूर ऑपरेटर



मौसम साफ होने के कारण रविवार से इनर लाइन परमिट जारी किए गए हैं। यात्रा के दूसरे चरण में पहले दिन 500 से अधिक इनर लाइन परमिट जारी हुए हैं। - आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला

पिछले पांच वर्षों में आदि कैलाश यात्रियों की संख्या

वर्ष ----पुरुष---- महिला--- कुल यात्री
2026--25865---10666--- 36542
2025--26701--- 9812--- 36226
2024--21989--- 7358--- 29352
2023-- 7469--- 2552--- 10025
2022--1260-- 497----1757
कुल - 114202

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed