{"_id":"6a1c8fdb0f9ff1ba0e0aabb0","slug":"adi-kailash-pilgrims-were-sworn-in-to-save-the-himalayas-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142488-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों को दिलाई हिमालय बचाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों को दिलाई हिमालय बचाने की शपथ
Mon, 01 Jun 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा दल को पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। केएमवीएन आवास गृह के पूर्व प्रबंधक एवं यूकेडी नेता दिनेश गुरुरानी ने आदि कैलाश की यात्रा पर जा रहे यात्रियों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र गुंजी और कालापानी में रोपण के लिए पौधे दिए। यात्रियों ने गुरुरानी के अभियान की सराहना की। दल में दिल्ली, कोलकाता और राजस्थान के सात यात्री शामिल हैं। बता दें कि आदि कैलाश यात्रा के लिए शनिवार तक 27,111 यात्रियों को पास जारी किए जा चुके थे। प्रतिदिन करीब एक हजार यात्री, यात्रा पर जा रहे हैं। वहां कोऑर्डिनेटर वेदप्रकाश, पदम सिंह, नरेंद्र थापा, रचना, हंसी, दीप चंद्र जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन