फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Acute crisis of drinking water in the city

नगर में पेयजल का गंभीर संकट

Wed, 15 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Acute crisis of drinking water in the city
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

बारिश होने के बाद भी पिथौरागढ़ नगर का पेयजल संकट खत्म नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारी कभी बिजली न होने, कभी सिल्ट आने के कारण पंपिंग न हो पाने जैसे बहाने बनाते आ रहे हैं और नगर की 70 हजार की आबादी एक हफ्ते से पेयजल के लिए भारी परेशानी झेल रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल न होने के कारण भी यह स्थिति आ रही है। सुबह पानी की सप्लाई शुरू करते समय जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को यह रिपोर्ट दे दी जाती है कि टंकियों में पानी भरा है, जबकि स्थिति ठीक इसके विपरीत रहती है। सप्लाई के समय निरीक्षण न होने से छोटे कर्मचारियों की मनमानी चलती रहती है।

विज्ञापन


मंगलवार को पूरे नगर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। अधिकारियों ने बुधवार से स्थिति सामान्य होने का दावा किया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा दावा करते हैं कि सप्लाई अब सामान्य है, लेकिन हकीकत में नगर के अधिकांश इलाकों में गंभीर संकट बना है। बुधवार को ईई के निर्देश पर सहायक अभियंता विनय जोशी और अवर अभियंता सीएम चनकन्याल ने सप्लाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उनको लगभग हर स्थान पर पेयजल की किल्लत नजर आई। समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन


डीएम ने व्यवस्था में सुधार लाने को कहा
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने भारी बारिश के बावजूद पेयजल संकट की शिकायतें आने पर आश्चर्य जताया है और अधिकारियों से कहा कि तत्काल व्यवस्था में सुधार लाएं। डीएम ने कहा कि यदि पानी की पंपिंग में कोई बाधा आ रही है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। डीएम ने कहा कि वह जल्दी ही पेयजल सप्लाई की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी का कहना है कि अफसरों की लापरवाही के कारण ही यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई अधिकारी मन लगाकर काम नहीं कर रहा है। उनको जनता की समस्याओं से लेना देना नहीं है। श्री जोशी ने कहा कि यदि तीन दिन में पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो जल संस्थान दफ्तर में ताले ठोंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed