पिथौरागढ़। वात्सल्यम समिति ने बाल स्टूडियो टकाना में शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने आधुनिक गतिविधियां सीखीं। छह दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने माइंड गेम, अंगूठे से आकृति बनाना, पत्तियों का संसार, कठपुतली निर्माण, वेस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार की बाल उपयोगी सामग्री बनाना, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण देना, कविता पाठ, थिएटर खेलों से आपसी सहयोग, मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियां सीखीं। बृहस्पतिवार को कार्यशाला के समापन पर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। नन्हीं चौपाल के संस्थापक विप्लव भट्ट ने सभी बच्चों को प्रेम और उनके अभिभावकों के सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह की गतिविधियां बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास करेंगी।