फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Action Plan for the development of forests created

वनों के विकास के लिए बनाई कार्ययोजना

Wed, 07 Dec 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Action Plan for the development of forests created
अफसरों की बैठक लेते वन्य जीव संस्थान के एडीजी बीएस बोनाल - फोटो : अमर उजाला

धारचूला, मुनस्यारी तहसील की वन पंचायतों को सामुदायिक वन आरक्षित क्षेत्र बनाकर वनों का विकास और वन्यजीवों को संरक्षित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्ययोजना बनाई गई है। कहा गया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले कुछ पंचायतों/वन पंचायतों के साथ सामुदायिक वन आरक्षित क्षेत्र बनाकर वनों के विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


भारत सरकार के वन्यजीव संस्थान के एडीजी बीएस बोनाल ने विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के कार्यक्रम संचालित होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकास के कई कार्य किए जा सकते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक समिति बनाई जाएगी। समिति में वन विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। समिति में ग्राम पंचायत से ही एक व्यक्ति नामित होगा। समिति स्थानीय आवश्यकतानुसार प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजेगी। सरकार मांग के अनुरूप धनराशि अवमुक्त करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस योजना से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को होम स्टे योजना का लाभ मिलेगा, पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, वन्यजीवों की तस्करी पर भी रोकथाम लगेगी। जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा वनों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों, विभागों, आम जनता और समुदाय को अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वनों के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। प्रभागीय वनाधिकारी डा. विनय भार्गव ने वन और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसएसबी, आईटीबीपी, वन निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed