{"_id":"65fc62d2f25a2f27d40a3eba","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-job-in-army-and-paramilitary-force-arrested-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111472-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेना, अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम ठगी का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेना, अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम ठगी का आरोपी दबोचा
Thu, 21 Mar 2024 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से सेना और अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख से ज्यादा की ठगी करने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसान पंकज सिंह (28) निवासी प्लाट नंबर-24 जी/एफ/के 45/25/2 निगली विहार एक्शटेशन बपरोंला पश्चिमी दिल्ली पर तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पिथौरागढ़ में युवकों से सेना और अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। इसके भय से इन लोगो के विरुद्ध कोई रिपोर्ट लिखाने और गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
आरोपी पंकज सिंह और उसके तीन साथियों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2/3 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ 70 लाख से ज्यादा की ठगी में कोतवाली जौलजीबी में धारा 420, 504, 506 और 120बी, कोतवली पिथौरागढ़ में धारा 420, 120बी और जाजरदेवल में धारा 420, 120बी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एसपी रेखा यादव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अस्कोट प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसटीएफ की मदद से पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय विशेष सत्र (गैंगस्टर एक्ट) में प्रस्तुत कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
--
धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर इनाम घोषित
पिथौरागढ़। पुलिस ने शेयर बाजार के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर 25 हजार और 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस इन लोगों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखेगी। पिथौरागढ़ पुलिस ने गराली बंगापानी निवासी जगदीश बोरा पर शेयर बाजार के नाम पर लाभ कमाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस लंबे समय आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इधर बंगापानी के गराली निवासी कमलेश बोरा पर भी शेयर बाजार के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कमलेश बोरा पर 10 हजार का इनाम रखा है। एसपी रेखा यादव का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। संवाद