फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident in Pithauragarh

बीसा बजेड़ के पास वाहन दुर्घटना में पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accident in Pithauragarh
दीपक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर बीसा बजेड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना में तीन लोगों को चोटें नहीं आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ के धनौड़ा निवासी सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह(68) अपनी पत्नी भागीरथी सिंह (65) के साथ डीडीहाट के रानीखेत गांव से बोलेरो संख्या यूके 05सी 9641 से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

कार में उनके साथ उनकी सास हीरा देवी(70), साला टिकेंद्र सिंह (36), दीपक खड़ायत (36) और दीपक की पत्नी कल्पना उनके दो बच्चे प्रत्यक्ष और परिनीता सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसा बजेड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तारा सिंह, भागीरथी, हीरा देवी, टिकेंद्र, दीपक घायल हो गए।
वहीं कल्पना और उनके दो बच्चों को खरोच भी नहीं आई। दुर्घटना के बाद घायल तारा सिंह ने जिलाधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर दो 108 वाहन पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों ने ग्रामीणों मदद के लिए आभार जताया है। वाहन चला रहे दीपक ने बताया अचानक स्टेरिंग लॉक होने के कारण कार खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed