फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aapada prabhaavit kshetron mein tejee se ho rahe hain pun: kaary

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से हो रहे हैं पुननिर्माण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
aapada prabhaavit kshetron mein tejee se ho rahe hain pun: kaary
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने कहा है कि सीमांत में आई आपदा के समय सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन को सक्रिय कर दिया था। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब पुनर्निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। वल्दिया ने धारचूला विधायक हरीश धामी की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला तहसीलों में आई आपदा को लेकर कांग्रेस जिस तरह से राजनीति कर रही है उसका भाजपा पूरी तरह से विरोध करेगी। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावितों के लिए बरम में बनाए गए राहत शिविर में 144, राइंका बरम में 186, राइंका मवानी दवानी में 42 और प्राथमिक स्कूल में 10, जारा जिबली के प्राथमिक स्कूल बैकोट में 28 और धारचूला तहसील के गलाती में 64 लोग शिविरों में रह रहे हैं। सभी परिवारों को राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

आपदा के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में 321 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं, इनमें से 267 योजनाओं को अस्थाई तौर पर चालू कर दिया गया है। सड़कों और पैदल मार्गों का निर्माण भी विभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा से 876 परिवार हुए प्रभावित
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी आपदा प्रभावितों की सूची तैयार कर ली है। कुल 876 परिवार आपदा से प्रभावित हुए हैं। आपदा से 21 लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लोग घायल हुए। आपदा में 54 परिवारों के 295 पशु भी आपदा में मारे गए। 47 मकान पूरी तरह से जबकि 32 आंशिक क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है। 97.45 लाख रुपये का मुआवजा सरकार की ओर से अभी तक वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed