फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aadhaar card, fingerprints taken and SIM card activated

Pithoragarh News: आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट लिए और हो गए सिम कार्ड एक्टिव

Tue, 09 Apr 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card, fingerprints taken and SIM card activated

विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग में फर्जी सिम कार्ड बेचे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक दुकान से अलग-अलग कंपनियों के 1000 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों के आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट लेकर सिम एक्टिव किए जाते थे।


एसओजी प्रभारी मनोज पांडेय और एसएचओ बेड़ीनाग उमराव सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर नई बाजार बेड़ीनाग स्थित आरके इलेक्ट्राॅनिक मोबाइल दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान स्वामी रघुवीर कार्की निवासी नई बाजार बेड़ीनाग, एयरटेल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर विमल सिंह निवासी नई बाजार और वोडाफोन व एयरटेल कंपनी का एजेंट विजय सिंह निवासी नया बाजार को 398 एक्टिवेट सिम (135 एयरटेल, 163 वोडाफोन, आइडिया) और 700 डि-एक्टिवेट फर्जी सिम के साथ हिरासत में लिया।
विज्ञापन

उनके खिलाफ बेड़ीनाग में धारा 120बी/ 420 में दर्ज किया गया। तीनों को धारा 41क सीआरपीसी का नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी है। उनके पास से दो बायोमैट्रिक फिंगर डिवाइस, 14 आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। तीनों आरोपी सिम कार्ड लोगों को ऊंचे दामों में बेचकर लाभ कमाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे होता था खेल

दुकान स्वामी रघुवीर कार्की, एयरटेल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर विमल सिंह और वोडाफोन, एयरटेल कंपनी का एजेंट विजय सिंह गांवों से सिम खरीदने आए लोगों से आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट लेकर कई सिम एक्टिव कर देते थे। इसके बाद ये सिम नेपाली, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के अलावा अन्य राज्यों से आए लोगों को बेचते थे। इन सिम का गलत उपयोग होने से पहले ही मामला पुलिस की नजर में आ गया। संवाद




कोट

बेड़ीनाग में लंबे समय से फर्जी सिम कार्ड बेचने का खेल चल रहा था। तीनों आरोपियों को धारा-41 क का नोटिस दिया गया है। इन सिम का प्रयोग अपराध, धोखाधड़ी, फाइनेंशियल फ्राॅड आदि के लिए किया जाता था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed