फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A shock of a hefty bill for those using just four bulbs

Pithoragarh News: चार बल्ब जलाने वालों को भारी भरकम बिल का करंट

Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A shock of a hefty bill for those using just four bulbs
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एक महीने पहले तक जिन घरों के बिजली का 300 रुपये बिल आता था अब यह धनराशि हजारों में पहुंच गई है। दूसरे महीने ही ऊर्जा निगम ने उन्हीं घरों का 25 हजार से 59000 रुपये तक का बिल उपभोक्ताओं को थमाया है।
विज्ञापन

बिजली का बिल देखकर उपभोक्ता हैरान भी हैं और यूपीसीएल के इस कारनामे से परेशान भी हैं। मुनस्यारी क्षेत्र के उपभोक्ता इन दिनों बिजली के बिलों को लेकर असमंजस में है। जिनके घरों में कुल मिलाकर चार बल्ब भी मुश्किल से जलते हैं उन्हें 25 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक के बिल थमाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि न तो घर में कूलर है न ही हीटर जलता है। इसके बाद भी लाखों का बिल आने से वे हैरत में हैं। सोमवार को कवाधार, दराती समेत कई गांवों के लोग बिल लेकर उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर ही इतना अधिक बिल कैसे आ सकता है। कवाधार के कुंदन ज्येष्ठा ने बताया कि उनका बिल 55 हजार रुपये आया है।
प्रह्लाद कोरंगा ने कहा कि उन्हें 59 हजार, बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें 58 हजार, नारायण सिंह ने कहा उन्हें 52687, देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें 25400 तो खसियाबाड़ा निवासी माया देवी ने बताया कि उन्हें 23700 का बिल थमाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कई उपभोक्ताओं का डेढ़ लाख तक बिल आया है जो किसी अचंभे से कम नहीं है।

उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले माह तक उनका बिजली बिल 300 रुपये आता था जो अचानक बढ़ गया है। कवाधार के प्रधान सुरेश थपरियाल, खसिया बाड़ा के प्रधान बबलू लोहनी ने कहा कि यह सरासर निगम की गलती है। इस गलती की सजा उपभोक्ताओं को दी जा रही है जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed