फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A reflective sign board at Pilibhit Chungi will indicate the distance to key locations

Pithoragarh News: पीलीभीत चुंगी पर रिफ्लेटिव साइन बोर्ड बताएगा प्रमुख स्थानों की दूरी

Thu, 30 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A reflective sign board at Pilibhit Chungi will indicate the distance to key locations
टनकपुर (चंपावत)। पालिका की ओर से पहाड़ के प्रवेश द्वार के हाईवे पर रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यह साइन बोर्ड पीलीभीत चुंगी पर स्थापित किए जाएंगे। इनसे वाहन चालकों और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इन साइन बोर्ड के लिए 4.96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। राज्य वित्त आयोग से पालिका टनकपुर को यह धनराशि मिली है। धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मां पूर्णागिरि के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र टनकपुर नगर में प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। शारदा घाट और पहाड़ का प्रवेश द्वार होने के कारण चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लिए हाईवे नगर से होकर गुजरता है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने इस परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ये साइन बोर्ड प्रमुख स्थानों की दूरी और रात्रि के समय संकेत देंगे। इससे मार्ग और प्रमुख स्थानों की दूरी संबंधी जानकारी 24 घंटे आसानी से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

--
सुविधा और सुरक्षा मिलेगी
रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगने से वाहन चालकों को विशेष लाभ होगा। उन्हें रात के समय भी मार्ग और प्रमुख स्थलों की दूरी का स्पष्ट संकेत मिलेगा। यह सुविधा विशेषकर उन पर्यटकों के लिए उपयोगी होगी जो पहली बार इस क्षेत्र में आ रहे हैं। इससे यात्रा के दौरान होने वाली भ्रम की स्थिति कम होगी। यह कदम यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परियोजना का महत्व
पीलीभीत चुंगी टनकपुर का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान है। यहां साइन बोर्ड की स्थापना से क्षेत्र की पर्यटन क्षमता में वृद्धि होगी। यह परियोजना राज्य वित्त आयोग के सहयोग से पूरी की जा रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों और बाहरी यात्रियों दोनों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करना है। यह पहल क्षेत्र के विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed