{"_id":"5be1c41cbdec226947535841","slug":"a-recumbent-rally-to-be-held-from-december-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिसंबर से होने वाली भर्ती रैली को कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिसंबर से होने वाली भर्ती रैली को कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में भर्ती के संबंध में बैठक लेते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल मेें 24 से 30 दिसंबर तक थल सेना भर्ती रेली होगी। रैली को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि भर्ती जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत के अभ्यर्थियों के लिए है। 24, 25 दिसंबर को चंपावत और 26 से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। भर्ती में आने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अक्तूबर से शुरू हुई है जो आठ दिसंबर तक होगी। बताया कि अब तक मात्र 2100 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। उन्होंने दोनों जिलों के अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
एसडीएम एसके पांडेय ने भर्ती मेले के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। ईई लोनिवि नवीन जोशी ने बताया कि बैरिकेडिंग आदि के लिए स्थलीय नक्शा तैयार कर लिया गया है। सभी व्यवस्थाएं 22 दिसंबर से पहले कर ली जाएंगी। बैठक में कर्नल वीएन सहाय, ले. कर्नल गोपाल मेहरा, पुलिस उपाधीक्षक विमल आचार्य आदि थे।
विज्ञापन
दलालों से सावधान रहें
पिथौरागढ़। बैठक में सेना के अधिकारियों ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वह अपना मोबाइल भर्ती स्थल पर न लाएं। भर्ती के दौरान दलालों और ठगी करने वालों से भी सावधान रहें। इस संबंध में एसडीएम एसके पांडेय ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की रोकथाम के लिए सेना और पुलिस के गुप्तचर एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
बटालियन पंडित की भर्ती भी पिथौरागढ़ में
पिथौरागढ़। बैठक में सेना के अधिकारियों ने बताया कि 29, 30 दिसंबर को बटालियन पंडित की भर्ती पूर्व में उत्तर प्रदेश के अमेठी में होनी थी। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी ही प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह भर्ती भी अब पिथौरागढ़ में ही होगी।