फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A pack of dogs bit a girl

Pithoragarh News: कुत्तों के झुंड ने एक बालिका को काट दिया

Sat, 23 Mar 2024 01:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Mar 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
A pack of dogs bit a girl
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को फिर कुत्तों के झुंड ने एक बालिका को काट दिया। पिछले पांच दिनों में लावारिस कुत्ते पांच से अधिक लोगों को काट चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से लोगों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी नगर पालिका कोई प्रयास नहीं कर रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में फुटबाल का अभ्यास करने आई खिलाड़ी प्रिया पर लावारिस कुत्तों के झुंड़ ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर पर काट दिया। गनीमत रही है कि सुबह घूमने आई महिलाओं और लोगों के शोर मचाने के बाद कुत्ते भाग गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए लावारिश कुत्तों के बधियाकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
विज्ञापन

-------------
बोले लोग
लावारिस कुत्ते झुंड में लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका कोई बता दिया गया है। लेकिन पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। - राजेंद्र भट्ट, राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हर रोज लावारिस कुत्ते खेलों की प्रैक्टिस कर रहे बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिला रही है। - राजेश देवलाल, एथलेटिक्स कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed