फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A leopard snatched a pet dog from the house's courtyard

Pithoragarh News: तेंदुआ घर के प्रांगण से उठा ले गया पालतू कुत्ता

Sun, 14 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A leopard snatched a pet dog from the house's courtyard
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में फिर से तेंदुए की दस्तक ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बीती रात तेंदुआ पूर्व सैनिक के घर के प्रांगण में घुसा और पालतू कुत्ते को उठा ले गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 जून की मध्यरात्रि को चूनाभट्ट गांव में तेंदुआ पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी के घर के आंगन में आया। तेंदुए ने बाहर मौजूद पालतू कुत्ते को दबोच लिया और उसे घसीट कर ले गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को रविवार की सुबह पास की बगिया में कुत्ता मृत अवस्था में मिला। पीड़ित पूर्व सैनिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है। प्रधान राकेश चंद ने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुए करीब पांच ग्रामीणों के पालतू कुत्तों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से गांव में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed