फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A jeep fell into a ditch while parking on Chandak road; a young man died in pithoragarh

Pithoragarh Road Accident: चंडाक सड़क पर पार्क करते समय खाई में गिरी जीप, युवक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 03:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 03:13 PM IST
सार

पिथौरागढ़ की संकरी चंडाक सड़क पर जीप खाई में गिरने से एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क की चौड़ाई न होने के कारण हादसे की संभावना और बढ़ गई है।

विज्ञापन
A jeep fell into a ditch while parking on Chandak road; a young man died in pithoragarh
चंडाक सड़क पर खाई में गिरी जीप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में चंडाक सड़क पर एक जीप खाई में गिर गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर पौण निवासी विनय वल्दिया (22) पुत्र उमेद सिंह वल्दिया और भवानी गंज, पुरानी बाजार निवासी मोहित जोशी (28) पुत्र पूरन चंद्र जोशी जीप (यूपी 13-2279) से चंडाक गए थे। वापसी में उन्होंने वरदानी मंदिर के पास जीप पार्क करने की सोची। ढलान पर जीप के ब्रेक नहीं लगे और वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मोहित जोशी दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन

टीम ने घायल को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि वरदानी पार्क में लगे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ब्रेक न लगना घटना का कारण है। असल कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में दो अन्य युवकों के होने की जानकारी मिलने से अफरातफरी

जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसमें चार युवकों के सवार होने की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना प्रसारित होने से पुलिस और स्थानीय लोगों में अफरातफरी फैल गई। घटनास्थल पर सिर्फ जीप में सवार दो ही युवक मिले। ऐसे में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो अन्य युवकों की खोजबीन में करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया। बाद में घायल ने जीप में सिर्फ दो लोगों के होने की स्पष्ट जानकारी दी, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

चंडाक सड़क का चौड़ीकरण न होने पर उठने लगे सवाल

पर्यटन की दृष्टि से चंडाक सड़क महत्वपूर्ण है। वहीं मोस्टमानू में बन रहे मेडिकल कॉलेज को भी यही सड़क जोड़ेगी। गोरंग घाटी के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए भी यही सड़क एकमात्र जरिया है। संकरी होने से इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गोरंग घाटी सहित नगर के लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। कांग्रेस ने इस हादसे के पीछे सरकार को जिम्मेदार बताया है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि यदि सड़क चौड़ी होती तो शायद यह घटना नहीं होती और एक युवक को काल के गाल में न समाना पड़ता। उन्होंने शीघ्र सड़क का चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed