फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A demonstration against the company in the hands of the SIM

सिम हाथों में लेकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 09 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Thu, 09 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
A demonstration against the company in the hands of the SIM
नेटवर्क न चलने से आक्रोश जताते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

तल्ला जोहार के तेजम, टिमटिया, रसियाबगड़ क्षेत्र में निजी कंपनी की संचार सेवा ठप होने से गुस्साए लोगों ने सिम हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शीघ्र की कंपनी की संचार सेवा सुचारु नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


बोरा गांव के प्रधान देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू और तेजम के लक्ष्मण सिंह मेहरा के नेतृत्व में टिमटिया बाजार में एकत्र हुए लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मशक्तू का कहना है कि तल्ला जोहार क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा लचर थी। क्षेत्र में निजी कंपनी का टावर लगने से लोगों को कुछ समय तक राहत मिली, मगर अब हालात पहले जैसे हो गए है। बीस दिनों से इस कंपनी की संचार सेवा पूरी तरह चरमरा गई है। तेजम के प्रधान मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में निजी कंपनी के लगभग एक हजार उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। प्रदर्शन में मोहन पंत, राम सिंह, महेंद्र राम, गंगा सिंह, शेर सिंह आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed