फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25 करोड़ से सुधरेगी कैलास मानसरोवर यात्रामार्ग की दशा

25 करोड़ से सुधरेगी कैलास मानसरोवर यात्रामार्ग की दशा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैलास मानसरोवर यात्रामार्ग में सुधार कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने धारचूला से तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पर छानागांव में स्थित धारचूलाकोट मंदिर के लिए रोपवे लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी को नेपाल से जोड़ने के लिए मोटर पुल अथवा झूलापुल बनाया जाएगा। 14 नवंबर से शुरू होने वाले जौलजीबी के ऐतिहासिक मेले के संचालन और विकास के लिए दो करोड़ रुपये देने, धारचूला में खेल स्टेडियम का निर्माण, बंगापानी तहसील को शीघ्र अस्तित्व में लाने, आशा कार्यकर्ताओं को सालाना 5000 रुपये मानदेय देने के साथ ही उन्हें नर्सिंग ट्रेनिंग दिलाने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों को एक साल के भीतर अपने पैरों में खड़ा करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की हैं।
विज्ञापन

धारचूला के मिनी स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से संचालित होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा को नई चुनौतियों के बीच और सुगम बनाया जाएगा। उनका इशारा नाथुला दर्रे से भी कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालित होने की ओर था। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधा देने के उपाय करने होंगे। वह यात्रामार्ग को सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये तत्काल जारी कर रहे हैं। कहा कि धार्मिक मान्यता वाली इस यात्रा को बाधा रहित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौलजीबी में 2013 की आपदा में झूलापुल बह गया था। इस स्थान पर झूलापुल अथवा मोटर पुल बनाने के संबंध में गहनता से विचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी को नेपाल प्रशासन से बात करने को कहा गया है। नेपाल की सहमत होते ही पुल का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने धारचूला में स्टेडियम और रांथी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। धारचूला के जीजीआईसी को सांस्कृतिक कक्ष के लिएं 10 लाख रुपये देने, धारचूला, मुनस्यारी में अनवाल और बरपटिया समाज के लिए एक-एक सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा सीएम ने की। उन्होंने कहा कि धारचूला के कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। नगर में दो अतिरिक्त हाईटेक शौचालय बनाए जाएंगे। व्यास, चौदांस और दारमा घाटी में सांस्कृतिक भवन बनेंगे। धारचूला में शिल्पकारों के लिए बारातघर बनेगा। एक करोड़ रुपये की लागत से छिपलाकेदार, पांच लाख की लागत से कनार मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। हाईस्कूल लुमती और जूनियर हाईस्कूल तल्ली धामी का उच्चीकरण करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। लुमती के लिए 4 किमी, रूंगलिंग के लिए 9 किमी, तवाघाट से गैतड़ीघाट तक 2 किमी सड़क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। दूतीबगड़ में कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने, मेतली कनार सड़क का काम वन विभाग को देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed